ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जारी! अब यहां चंद सेकंड में भरभराकर दरका पहाड़! देखें वीडियो

देहरादून के अलावा पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. वहीं राज्य में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है.  उत्तरकाशी. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं रोज़मर्रा की बात हो गई हैं। हाल ही में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। जोकि ख़बर इंडिया ने प्रमुखता सेेे प्रकाशित किया था।

अब जोशीमठ में हुआ भूस्खलन 

उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन के मामले देखने में आ रहे हैं प्रदेश के कई जिलों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में कल जहां बदरीनाथ हाईवे में पीपलकोटी के पास बड़ा भूस्खलन देखने को मिला, वही आज जोशीमठ के पास पहाड़ दरक गया। जय प्रकाश पावर प्रोजेक्ट के सामने पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन फिर भी पूरा रास्ता बंद होने के चलते लोगों की आवाजाही रुक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *