ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

आज देवभूमि लौट रहे हैं सीएम धामी! BJP मिटिंग में होगें शामिल, CM ने दिए संकेत..

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट:जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर गए हुए थे. वही आपको बता दें कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वापस उत्तराखंड आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि CM धामी लोगों के लिए सौगातें लेकर आ रहे हैं.

CM धामी ने कहा कि लाखों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा, मैं उत्तराखंड की हर संभव सेवा करूंगा. 24,600 जल्द नौकरी दी जाएगी. कावड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर को हम नाराज नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर हम उच्च स्तरीय बैठक के बाद ही कोई फैसला लेंगे।

राज्य के युवा मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय सफल दिल्ली दौरे से आज दून लौट रहे हैं। पहली बार ऐसा होगा कि जब किसी को पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांग से अधिक मिला हो ये सफलता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही मिली है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी को 1 घंटा 15 मिनट का समय दिया था। इसमें राज्य की जरूरतों के साथ सीएम ने भविष्य की योजनाओं का खाका पीएम के समक्ष पेश किया। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रियो के साथ मुलाकात करते हुये राज्य हित मे अपने एजेंडें को पेश किया है।

बता दें कि पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ साथ आज से वो उत्तराखंड राज्य में पार्टी के एजेंडें को धार देने में शाम चार बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय़ में होने वाली बैठक मे शिरकत करेंगें।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 12: 30 बजे अफसरों के साथ वापस लौट रहे है। सीएम के साथ मुख्य सचिव एसएस संधु,अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन,अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार,सचिव शैलेश बगोली भी आज ही वापस लौट रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण, पलायन व भू-कानून को लेकर जल्द ही सरकार व पार्टी आपस में विचार-विमर्श करेगी। उत्तराखंड के हित के लिए जो भी कानून उचित होगा, उसे प्रदेश सरकार लेकर आएगी।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा व भक्ति से जुड़ा विषय है। भगवान भी यह नहीं चाहेंगे कि उसके किसी भक्त की जान जाए। आमजन की जानमाल की सुरक्षा प्राथमिकता है। सभी राज्यों से आपसी समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

रविवार को नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड मेजबान राज्य है। यहां उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश से श्रद्धालु आते हैं। धामी ने कहा कि उनके शपथ ग्रहण करने से पहले ही प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने का निर्णय ले चुकी थी।

प्रदेश सरकार ने अब कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धा और आस्था को देखते हुए संबंधित राज्यों से अधिकारी स्तर पर वार्ता करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उच्च स्तर की वार्ता होगी। जरूरत पड़ेगी तो उससे भी उच्च स्तर की वार्ता की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं की जान को खतरा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *