ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

देवभूमि शर्मसार: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर महिला के साथ दुष्कर्म

देवभूमि में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। दरअसल देवभूमि में दरिंदगी बढ़ती जा रही है। एक और जहां महिला को लक्ष्मी का रूप दिया जाता है, तो वहीं दूसरी और महिला की इज्जत सरेआम नीलाम करते हैं। दुष्कर्म करने वाले आरोपी खुलेआम बेखौफ होकर घूम रहे हैं, उन्हें प्रशासन का खौफ नहीं है। 
उत्तराखंड के श्रीनगर में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक महिला के साथ ट्रक डाइवर और उसके दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से इलाके के लोगों में काफी रोष है। वहीं चालक सहित दो और लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर राजीव पुत्र लाखन सिंह (33) निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा पीड़ित महिला को ट्रक में बैठाया गया। जिसके बाद चालक ने अपने दोस्तों सतबीर सिंह पुत्र जय प्रकाश (49) निवासी थाना-सिहानी गेट, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *