ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

थाना सतपुली में किया गया हरेला पर्व पर वृक्षारोपण

सतपुली से भगवान सिंह की रिपोर्ट: उत्तराखंड में आज ‘हरेला पर्व’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को ‘हरेला पर्व’ की शुभकामनाएं दी हैं। ये परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण का ‘पर्व’ है।

थाना सतपुली– उत्तराखण्डी लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद पुलिस कप्तान पी रेणुका देवी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना परिसरों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये गये है।

आज थाना सतपुली में भी हरेला पर्व पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की हरेला पर्व उत्तराखंडी संस्कृति का लोकपर्व है और यह पर्व हम सभी को अपने पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के प्रति जन जागरूक करता है।

वही उन्होंने बताया की आज की पर्यावरणीय परिस्थितियों में वृक्षारोपण अतिआवश्यक है जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण दे सकें। वृक्षारोपण करने वालों में जयदीप नेगी व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपुली ओर उप0 निरी0 दीपा शाह,का0 देशराज,कुलदीप तथा विमल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *