उत्तराखंड में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी देहरादून में एक मैक्स वाहन हादसे की शिकार हो गई। अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि इस हादसे की सूचना थाना नेहरू कॉलोनी को दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! यह हादसा अजबपुर फ्लाईओवर के पास हुुआ। इस घटना के दौरान एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
ज्ञात हुआ कि एक मैक्स वाहन जो कि चंडीगढ़ से चमोली जा रहा था, जोकि दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलटा गया। चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिस के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैैठा। वाहन डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गया।
हालांकि पुलिस टीम ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला। एक घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। दुर्घटना के बाद रिस्पना आईएसबीटी मोटर मार्ग यातायात बाधित हो गया था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल पुलिस लाइन से क्रेन को मंगा कर वाहन को सड़क किनारे किया गया।दुर्घटना में सड़क के मध्य लगे हुए मूवेबल डिवाइडर सड़क के दोनों तरफ फैल गए थे, जिससे कि दुर्घटना होने की आशंका थी।
रात में ही पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास से डिवाइडर की व्यवस्था कर फिर से सड़क पर लगाया गया और यातायात सुचारू किया गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों द्वारा पुलिस टीम के समर्पण की भरपूर प्रशंसा की गई। इस प्रकार पुलिस द्वारा न सिर्फ अपने मानवीय कर्तव्य को पूर्ण किया वरन सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में एस आई अमित ममगाईं, का. भगवान कठैत, का. महावीर पांडेय, का. नितिन, का. संजय उपस्थित रहे।