ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली वंदना कटारिया का गाजा बाजा के साथ भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया उत्तराखंड वापस लौट आई हैं। हरिद्वार के रोशनबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। आज बुधवार को वंंदना अपने घर पर पहुंच गईं।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका सम्मान किया गया। हर कोई वंदना को देखने के लिए उत्सुक दिख रहा था।
यहां पर उनका स्वागत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वंदना के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। 
इस दौरान हैदर नकवी, सतीश त्यागी, दिनेश पांडेय, विष्णु अरोड़ा, आर्चित चौहान, रवि चौहान, मास्टर सत्यपाल और अभिषेक त्यागी, अधिकारी, विधायक और भारी संख्या में लाेग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *