ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

शुक्रवार को देहरादून पहुंचेगे CM धामी! देखिए शैड्यूल

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक बार फिर दिल्ली दौरे के लिए राज्य से रवाना हो गए थे। सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। इससे पहले भी सीएम एक हफ्ते पहले दिल्ली दौरे पर आए थे। वे बुधवार रात को लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे थे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शुक्रवार 16 जुलाई, 2021 को दिल्ली से लौटकर सुब्ह 10ः15 बजे एस.डी.आर.एफ. बटालियन जौलीग्रान्ट में हरेला पर्व-2021 के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाहन 11ः00 बजे एम.डी.डी.ए. सिटी पार्क निकट सहस्त्रधारा हैलीपैड, देहरादून में हरेला पर्व-2021 के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12ः15 से 03ः45 बजे तक सेफ हाउस बीजापुर से शासकीय कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांय 04ः00 बजे से सचिवालय में शासकीय कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *