ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

बागेश्वर पुलिस ने 2 गैर जमानती वारण्टियों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से दीपक जोशी की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय स्तर से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारण्टों की तामीली एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन आदि के सम्बन्ध में 1-08-2021 से एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी आदि के सम्बन्ध में चलाये जा रहे हैं।
उक्त अभियान के तहत आज दिनांकः 09-08-2021 को डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा फौ0सं0- 148/2021, धारा- 354(क)/354 (घ)/504/506 भादवि से सम्बन्धित गैरजमानती वारण्टी गौरव कुमार पुत्र रमेश राम निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर को पीपलचौक, मण्डलसेरा से और फौ0सं0- 148/2021 धारा 354(क)/354 (घ)/504/506 भादवि से सम्बन्धित गैरजमानती वारण्टी भगवत कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी- मण्डलसेरा, बागेश्वर को भागीरथी तिराहा बागेश्वर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टियों को पुलिस टीम द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, आरक्षी सन्तोष राठौर,. आरक्षी रविन्द्र नाथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *