ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश को भेजा पांच करोड़ का नोटिस

एक और जहां विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है, तो वहीं दूसरी और चुनाव से ठीक पहले ही भाजपा कांग्रेस के बीच खींचतान चल रही है। दरअसल भाजपा कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने नेताओं को एकजुट करने में लगी हुई है।
वहीं इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। मंत्री रेखा आर्य केे पति ने यह नोटिस कोर्ट में समर्पण करने के मीडिया में दिए बयान को लेकर भेजा है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यह जानकारी अपने फेसबुक पर भी दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने वकील के जरिए से भेजा गया है। रेखा मंत्री आर्य के पति ने नोटिस में कहा कि आप न्यायाधीश नहीं और आपको किसी व्यक्ति को अदालत में पेश होने एवं आत्मसमर्पण करने का निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है जिसे अपनाया जा रहा है। जिस तरह से आप और आपकी पार्टी के सदस्य अपने बयान अखबारों में प्रकाशित करवा रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप और आपकी पार्टी के सदस्य मीडिया ट्रायल की रणनीति का सहारा लेकर मुकदमे से पहले ही उनके मुवक्किल को दोषी मान रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आपके कहने पर आंदोलन और समाचार पत्रों में बयान प्रकाशित हुए हैं।

नोटिस में उन्होंने लिखा है उनकी पत्नी कैबिनेट मंत्री हैं। आपके झूठे बयान से आप उनकी और उनकी पत्नी की छवि खराब कर रहे हैं। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में आरोपी को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक अदालत में दोष साबित नहीं हो जाता। किसी को भी अपने मामले में पूर्व निर्णय या पूर्वाग्रह के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *