ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

ब्रेकिंग देहरादून: ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल हुई स्थगित

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर सामने आई। एक और जहां विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। विद्युत विभाग के कर्मचारियोंं की हड़ताल का असर दिखाई दिया तो ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने खुद मोर्चा संभाला।
आपको बता दें कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ले लिया है। वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ वार्ता सकारात्मक रही। वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
दरअसल ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में हुई वार्ता के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया। समस्याओं को हल करने के लिए कर्मचारी संगठनों से 1 महीने का वक्त दिया गया है। आपको बता दें कि 15 दिन के अंदर विभागीय स्तर पर जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *