ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

रिपोर्ट मुकेश कुमार: विधानसभा कार्यवाही के दौरान तारांकित प्रश्न में पंतनगर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने से संबंधित प्रश्न विधायक राजेश शुक्ला द्वारा पूछे गए। मानसून सत्र के पांचवे दिन विधायक राजेश शुक्ला के पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रश्न का जबाब देते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जबाब देते हुए बताया कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से कैबिनेट ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पास किया है।
विधायक शुक्ला ने सदन में कृषि शिक्षा मंत्री से पूछा कि प्रबंध परिषद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव पारित कर उत्तराखंड शासन से अनुरोध किया है कि सरकार पंतनगर कृषि वि.वि. को केन्द्रीय वि.वि. बनाने की कार्यवाही करे? यादि हां, तो क्या प्रदेश सरकार पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक वि.वि. को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी? यादि हां, तो कब तक? यादि नहीं, तो क्यों? इस पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जी हां, शासन के निर्देश पर कुलपति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा वि.वि. का दर्जा दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। आज कैबिनेट से मंजूरी के बाद जल्दी ही सरकार केंद्र को पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *