ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

सेंचुरी पल्प एंड पेपर और पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिन्दुखत्ता लाल कुआं के मध्य जन समस्याओं को लेकर वार्ता संपन्न

रिपोर्ट मुकेश कुमार: आज सेंचुरी पल्प एंड पेपर एवं पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिन्दुखत्ता लाल कुआं के मध्य जन समस्याओं को लेकर वार्ता संपन्न हुई। वार्ता में मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा जल संस्थान के माध्यम से नलकूप लगाने तथा भुगतान कार्यदाई संस्था को करने पर सहमति जताई, रोजगार के विषय पर स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार वरियता देने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा राजकीय चिकित्सालय बिंदुखत्ता को आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे तथा घोड़ा नाला को पक्के नाले में परिवर्तित करने के विषय पर सेंचुरी पेपर मिल ने बताया कि निर्माण से पूर्व वन विभाग की अनुमति चाहिए होगी अगर वन विभाग द्वारा अनुमति दे दी जाती है तो इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा।
वार्ता में सेंचुरी पल्प एंड पेपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी नारायण, नरेश चंद्र, सुभाष शर्मा, रणजीत बोरा एवं पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बिन्दुखत्ता लालकुआं के पदाधिकारी नंदन बोरा, हर्ष बिष्ट, हरीश बिशोती, आनंद गोपाल बिष्ट, बसंत पांडे, राजू नेगी, गोपाल सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित थे। नारायण ने यह भी बताया कि संस्थान क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकताओं के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *