ख़बर उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर, जानिए क्या दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर हुई बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक यमुना कालोनी पहुंचकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आर्य के साथ नाश्ता किया और इस दौरान कुछ विषयों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि यशपाल आर्य किसी विषय पर सरकार से नाराज चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अचानक यमुना कालोनी पहुंचकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आर्य के साथ नाश्ता किया और इस दौरान कुछ विषयों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि यशपाल आर्य किसी विषय पर सरकार से नाराज चल रहे हैं। नाश्ते के बहाने इस पर चर्चा हुई। हालांकि, मंत्री के कार्यालय ने इस मुलाकात को सामान्य करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *