ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

बड़ी खबर: कर्नल अजय कोठियाल का आज कुमाऊँ दौरा

कुमाऊँ से सतनाम मेहरा की रिपोर्ट: जैसे जैसे 2022 चुनाव नज़दीक आ रहे हैं उतनी ही तेज़ी के साथ सभी राजनीती दल भी तैयारियों में जुट गए हैं। जगह-जगह राजनीतिक दलो द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसी के तहत आज प्रदेश के आम आदमी पार्टी का मुख्य चेहरा कर्नल अजय कोठियाल आज से कुमाऊँ का दौरा शुरू किया है।

वहीं कुमाऊँ के प्रवेश द्वार जसपुर में कर्नल अजय कोठियाल के पहुंचने के बाद जसपुर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। जिसके बाद वो रामनगर युवा जन संवाद कार्यक्रम के लिए निकल गए।

वहीं कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश का कुमाऊँ क्षेत्र बहुत बड़ा एरिया है और उत्तराखंड नव निर्माण होना है जिसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *