ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

कल्याण सिंह के निधन पर मसूरी में शोक! कल्याण सिंह का उनका मसूरी से था विशेष लगाव 

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से मसूरी में भी शोक की लहर छा गई। भाजपा ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुंख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से मसूरी में भी भाजपा ने शोक मनाया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि उनकी मृत्यु से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है, क्योंकि उन्होंने जहां भाजपा को आगे बढ़़ाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं श्री राम मंदिर निर्माण में उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। इस संबंध में भाजपा के नगर पालिका परिषद में मनोनीत सदस्य मदन मोहन शर्मा ने बताया कि उनका मसूरी से गहरा संबंध रहा है।

उन्होंने बताया कि जब वह मसूरी मंडल के अध्यक्ष थे व राधे श्याम तायल महामंत्री थे तब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे व उस समय वह मसूरी आये थे। वह यहां अपने पोते राजबीर सिंह के बेटे का अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय मसूरी पब्लिक स्कूल में एडमिशन कराने आये थे तब मसूरी पब्लिक स्कूल मसूरी का बड़ा नाम था व वहां एडमिशन कराना कठिन होता था। जब वह स्कूल गये तो वहां के प्रधानाचार्य कटियार ने उनसे पूछा कि उनका लोकल गार्जन किसे बनायेंगे तो मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि मदन मोहन शर्मा उनके लोकल अभिभावक होंगे।
इससे पूर्व मसूरी आने पर उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी व कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। मदन मोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने छाती ठोक कर यह बात कही थी। वह एक दिन यहां रूके व उसके अगले दिन मसूरी झील घूमने गये व परिवार के साथ वोटिंग की। इस दोरान विजय रमोला भी साथ में थे। उनके निधन पर उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त किया। कहा उन्होंने उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भाजपा को आगे बढ़़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *