ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

मसूरी: धूमधाम से पारंपरिक रीति से मनाया रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: भाई बहनों के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से पारंपरिक रीति रिवाजों से मनाया गया। इस मोके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी व उनकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। रक्षा बंधन का पर्व पर्यटन नगरी में धूमधाम से हिदूं संस्कृति के पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया।
इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा व उनके दीर्घायू व सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया व उनके सुखी जीवन की कामना की। इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। रक्षा बंधन के पर्व पर सामाजिक व राजनैतिक दलों के लोगों ने बधाई दी। इस पर्व का हिंदू संस्कृति में बड़ा महत्व है जो भाई व बहनों के असीम पवित्र प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन का बहनें साल भर प्रतीक्षा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *