कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया बड़ा बयान
रिपोर्ट भगवान सिंह श्रीनगर गढ़वाल
प्रदेश में मॉनसून के कारण जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे मार्ग बंद हो रहे हैं। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा बयान दिया है। गणेश गोदियाल ने ऑल वेदर रोड को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की जीती जागती देन बताया है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना में जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत पहले से भी ज्यादा बदतर हो गई है। प्रदेश की सड़कें निर्माण के कुछ महीने बाद भी धंस रही हैं। इससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की पहाड़ियों से गिरते मलबे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है, जिनकी अकस्मात मृत्यु का कारण भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि दोनों सरकारें ऑल वेदर रोड की सही से मॉनिटरिंग नहीं कर रही हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने ऑल वेदर रोड निर्माण की जांच की मांग भी उठाई है।