ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

हाथी दिवस पर वनकर्मियों ने लिया हाथियों के संरक्षण का लिया संकल्प

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में मनाए गए हाथी दिवस के अवसर पर वन कर्मियों ने हाथियों के अलावा अन्य वन्यजीवों संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इससे पूर्व पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों ने चीला रेंज परिसर में बने मादा हाथी अरुंधति के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि दी।
हाथी दिवस पर राजाजी की चीला रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले पार्क अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां बनी मादा हाथी अरुंधति की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उसे श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान यहां चीला रेंज के पालतू हाथियों के लिए उनका मनपसंद भोजन बनाया गया उनको खिलाया गया।
दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व एशियाई हाथियों का पसंदीदा वास स्थल है। वहीं चीला रेंज में सात पालतू हाथी भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज मंे मादा हाथी अरुंधति अपनी अलग ही पहचान थी। अरूंधति यहां गश्त के साथ साथ सैलानियों को सैर कराने के लिए भी जानी जाती थी। कई वर्षों तक पार्क गश्त और सैलानियों को सैर कराने के बाद अरूंधति की मौत हो गयी। जिसके बाद यहां चीला रेंज में ही अरूंधति की स्मारक बना दी गयी।
हर साल यहां पार्क के आलाधिकारी अरूंधति की स्मारक पर आकर उसे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हाथी दिवस पर चीला रेंज में मौजूद पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर सिरोही ने बताया कि हाथी दिवस पर वन्यजीवों व वनों को बचाने व उनके संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया।
वहीं पार्क के संविदा कर्मियों ने उनको उपनल के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग को लेकर डिप्टी डायरेक्टर को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान चीला रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली, आशीष गौड़, विनोद, आशीष भटट, नरेंद्र बिष्ट, विनोद शुक्ला, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *