ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

UP के पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन! उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। चार जुलाई को उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमात राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।राममंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी लेते हुए कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तराखंड में एक दिन का शोक घोषित
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद सोमवार को उत्तराखंड में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
5 जनवरी सन् 1932 को कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के साथ कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अध्यापक की नौकरी की। साथ-साथ वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर राजनीति के गुण भी सीखते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *