ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

यहां 30 सेकेंड में भरभराकर दरका पहाड़ का बड़ा हिस्सा गदेरे में बहा! देखिए Video

यहाँ 30 सेकेंड में भरभराकर गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा गदेरे में बहा! देखिए Video 
देशभर में मॉनसून से तबाही देखने को मिल रही है। प्रदेश में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है।उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भूस्खलन से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही खतरनाक बना हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन देखने को मिल रहा है। तो कही पहाड़ों के दरकने के कारण आवाजाही पर रोक लग रही है।

वहीं शुक्रवार को नैनीताल जिले में वीरभट्टी के पास भयंकर भूस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में आने से एक केमू बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। आपको बता दें कि शुक्रवार को हुए भुस्खलन के बाद बस यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि उस समय अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।
तो वहीं आज शनिवार को एक बार फिर शुक्रवार को हुए भुस्खलन के जैसे ही घटना पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड मुनस्यारी इलाके में घटी है, जहां अचानक पहाड़ी दरकने से पहाड़ का एक बड़ा
हिस्सा भरभरा कर गिर गया, और गदेेरे में बह गया। 
गौर हो कि आज शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड मुनस्यारी इलाके के मालुपाती गांव में अचानक पहाड़ी दरकने से अफरा तफरी मच गई। क््क्योंकि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा 30 सेकेंड के भीतर भरभराकर नीचे गधेरे में बह गया, जिसके पास डैम
बना हुआ है। इस कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है। 
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में पहाड़ों से चट्टाने टूटकर गिर रही है। जिसके कारण जगह-जगह हो रहे भूस्खलन की घटनाओं से आवाजाही करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *