अवैध रुप से आरबीएम तस्करी कर रहे वाहन को किया सीज़
रिपोर्ट मुकेश कुमार: तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की वन उपज की अवैध निकासी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से आरबीएम तस्करी कर रहे वाहन को सीज़ किया।
रेंजर डौली के नेतृत्व में दिनांक 24/08/21 को समय सायं 5.00PM पर हल्द्वानी -बरेली हाईवे के शांति पुरी वन वैरियर के पास वन उपज आरबीएम का अवैध अभिवहन करने पर 01 हाईवा डंपर पंजीकरण नंबर UK CB 9556 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज आरबीएम लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर स्वार क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।
रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।
इस दौरान टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , राजेंद्र लटवाल सामयिक कर्मी मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी,आदि थे।