ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य को काग्रेंस एससी विभाग का ऊधम सिंह नगर लोकसभा प्रभारी नियूक्त

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: लालकुआ प्रदेश काग्रेंस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ काग्रेंस नेता एंव जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य को काग्रेंस एससी विभाग का नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा प्रभारी नियूक्त किया है। इधर इन्द्रपाल आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रितम सिह ,एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सहित केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
इधर नई जिम्मेदारी पर इंद्रपाल आर्य ने कहा कि आने वाले चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे का काम करना है और आगामी चुनाव जनता आवाज बनकर कांग्रेस को सत्ता पर पहुँचाना है। शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसका वह इमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन की मजबूती को कार्य करते हुए जनता के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता के साथ मिलकर चुनाव में ईमानदारी से कार्य करने को लेकर रणनीति बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश काग्रेंस के आवाहन पर लोकसभा क्षेत्र नैनीताल ऊधम सिंह नगर में विधानसभा स्तर से लोगों को जोड़ेंगे तथा लोगों के साथ मिलकर भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार सहित मुद्दों पर भाजपा को सड़क से लेकर सदन पर घेरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय काग्रेंस का है उन्होंने कहा काग्रेंस 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *