ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

पहली बार लालकुआं पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष का पदधिकारियों ने किया स्वागत

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: लालकुआ पहली बार पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महबूब अली का भाजपा पदधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोर्चे कि आगामी चुनाव में रणनीति के बारे में भी अवगत कराया।
यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं मडंल सह संयोजक इस्तकार अंसारी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अलपसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष महबूब अली का भाजपा पदधिकारियों ने स्वागत किया इस दौरान आगमी 2022 विधानसभा चुनाव पर विशेष रणनीति बनाते हुए जिला अध्यक्ष महबूब अली ने कहा कि प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कमेटी गठित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा तथा मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर-घर तक पहुंचकर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उन योजनाओं की जानकारी देगें और बताएंगे कि किस प्रकार प्रदेश सरकार ने उनके लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अगर सही तरीके से चीजों को पेश किया जाएगा तो वैचारिक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समुदाय के भीतर भी अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर जो गलतफहमी है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे जिससे समाज के दोनों बड़े धड़े मिलकर राष्ट्र निर्माण में सहायता दे सकें।
इधर कुमाऊं मंडल सह सयोजक इस्तकार अंसारी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, कि सब अपने अपने क्षेत्र में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करें व मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कि पुनः पूर्ण रूप से सरकार बनाएगी।इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं मंडल सह संयोजक इस्तकार अंसारी, जिला मंत्री संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,बरिष्ठ नेता अरुण प्रकाश बल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष राजा कमाल ,जिला उपाध्यक्ष जमील अहमद ,जिला महामंत्री अली नकवी ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंडल बॉबी संभल, करीम खान, पुत्तन अली मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *