पहाड़ी से हुआ भुस्खलन! बस में सवार सभी यात्रियों में अफरा-तफरी
नैनीताल: देशभर में मॉनसून से तबाही देखने को मिल रही है। लगातार भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन देखने को मिल रहा है। तो कही पहाड़ों के दरकने के कारण आवाजाही पर रोक लग रही है। प्रदेश में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है और भूस्खलन से कई संपर्क मार्गों पर आवाजाही खतरनाक बना हुआ है।
वहीं वीर भट्टी क्षेत्र में आज देर शाम बड़ा भूस्खलन हो गया।गनीमत रही कि इस भूस्खलन में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय वहां से केएमओयू की बस गुजर रही थी, जो भूस्खलन की चपेट में आने से बच गई। इस बस में करीब 14 यात्री सवार थे।
अल्मोड़ा की तरफ से हल्द्वानी को जा रही केएमयू की बस के ऊपर मलवा गिरते-गिरते बचा। इस घटना से बस में सवार सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों ने बसों की खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई, हालांकि इस दौरान कोई भी चोटिल नहीं हुआ।