ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

महेन्द्र सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल ने किया योजनाओं का निरीक्षण

रिपोर्ट भगवान सिंह: महेन्द्र सिंह राणा ब्लॅक प्रमुख द्वारीखाल ने ग्राम पंचायत ओडियारी के पान की पत्ती चौराहे पर शहीद स्व0 स्वतन्त्रसिंह रावत ग्राम उडियारी की स्मृति में निर्माणाधीन शहीद स्थल का निरीक्षण किया।
उक्त शहीद स्थल का निर्माण काण्डाखाल के पास विरमोली जाने वाली सडक के तिराहे पर पान की पत्ती स्थान पर किया जा रहा है। इस कार्य के निर्माण के लिए विकासखंड से धनराशि स्वीकृत हुई है. कार्यस्थल पर कार्य की धीमी प्रगति पर प्रमुख जी द्वारा नाराजगी प्रकट की गई।
मौके पर उपस्थित विकासखंड के कार्यदाई अधिकारियों को निर्देशित किया गया की वे 1 माह के अंदर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करें उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले हमारे वीर सैनिकों की स्मृति को संजोये रखने के लिए यह शहीद स्मारक हमें हमेश वीर सैनिकों की कुर्बानी की याद दिलाता रहेगा।
भविष्य में आने वाली पीढी के लिए यादगार रहेगी। इस शहीद स्मारक में स्व0 स्वतन्त्रसिंह रावत जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। इस शहीद स्मारक के बनने से हमारे वीर सैनिकों का मनोबल बढेगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को को निर्देशित किया कि 1 माह के अन्दर शहीद स्थल का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।
तत्पश्चात प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा चैलूसैंण में निर्मित व्यू प्वाइंट का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिन के अन्दर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें यदि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
इस अवसर पर जेई मनरेगा विजयपाल सिंह रावत, चन्द्रमोहन सिंह, डीपीओ अक्षत बडत्वाल, रोजगार सेवक विनय केष्टवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो0 मोहसिन, विकास खंड के अधिकारी कर्मचारी, प्रधान च्वरा अर्जुनसिंह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, संजीव जुयाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *