ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

5000 प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव पारित होने पर मेयर का किया स्वागत

5000 प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव पारित होने पर मेयर का किया स्वागत
रूद्रपुर से संदीप पांडेय की रिपोर्ट: कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने वाले नगर निगम में कार्यरत समस्त पर्यावरण मित्रों, बहुद्देशीय कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को पांच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव बीते दिवस नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित होने पर आज नगर निगम यूनियन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर मेयर रामपाल सिंह का स्वागत किया और मेयर सहित नगर निगम बोर्ड का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम के पर्यावरण मित्रों, बहुद्देशीय कर्मियों सहित अन्य सभी कर्मचारियों ने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड की बैठक में प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोत्साहन राशि कर्मचारियों की मेहनत का मोल नहीं बल्कि उनका एक छोटा सा सम्मान है।
मेयर ने कहा कि सभी कर्मचारियों उनके लिए एक परिवार की तरह है। निगम के कर्मचारियों की समस्या उनकी अपनी समस्या है। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा उसके लिए वह आगे भी प्रयासरत रहेंगे। मेयर रामपाल ने कहा कि शहर को माॅडल के रूप में विकसित करना नगर निगम का प्रयास है। नगर निगम के सभी कर्मचारियों के साथ साथ शहरवासियों का सहयोग भी इसके लिए अपेक्षित है। उन्होंने कहा मिल जुलकर काम करने से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही शहर एक दिन विकास के माॅडल के रूप में विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *