ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: CM आवास कूच के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हुए चोटिल

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां जैसा कि आप सभी जानते हैं आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की आगामी तैयारियां चुनाव को लेकर शुरू हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर आज शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास कूच किया गया।

आप बता दें कि CM आवास कूच के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चोटिल हो गए हैं। दरअसल अपने तमाम मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की। हालांकि कांग्रेस के नेताओं को न्यू कैंट चौकी के पास ही रोक दिया गया, जहां कांग्रेसियों की मुख्यमंत्री आवास जाने को लेकर जद्दोजहद भी जारी रही।

इसी जद्दोजहद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता महेश जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा धक्का दिए जाने के चलते अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कंधे में चोट आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को डॉक्टर कोहली से उपचार कराया गया तो उन्होंने बताया कि प्रीतम सिंह का कंधा उतर गया है, जिसका ट्रीटमेंट किया जाएगा और वह जल्द स्वास्थ्य हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *