नरेंद्रनगर से शिवराज राणा की रिपोर्ट: विकासखंड नरेंद्रनगर कि न्याय पंचायत मणगांव के राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड पंचायती राज विभाग के सौजन्य से सेंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी के प्रशिक्षको द्वारा ग्राम प्रधानों ,उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों को आज क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षण के पहले सत्र मे मास्टर ट्रेनर इमरान खान ने सर्व प्रथम प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला उसके बाद पंचायतो के इतिहास एवं सतत विकास लक्षय के बारे मे जानकारी दी।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को मिशन अंत्योदय सर्वे, मनरेगा योजना एवं ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्राम पंचायते 73वे संविधान संशोधन द्वारा प्रदत्त 29 विषय का इस्तेमाल क़र एक बेहतरीन ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान तैयार क़र सकते है।
मास्टर ट्रेनर शौकीन ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की बैठके अधिकार एवं कर्तव्यों, ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे मे बताया। मास्टर ट्रेनर अर्जुन ने सूचना का अधिकार ,73 वा संविधान संशोधन,ग्राम पंचायत के अधिकार एवं पंचायत राज एक्ट के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुखपाल बिष्ट ,ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कंसवाल अशोक नेगी ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह ,ग्राम प्रधान राम पाल गैरोला विनोद चौहान किरण देवी दिनेश बिजल्वाण उप प्रधान जोत सिंह बलबीर सिंह वार्ड सदस्य शकुंतला रजनी मगनी अंजू देवकी एवं काफी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे।