ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

विवाहिता से पति, ससुर, ममिया ससुर ने की दरिंदगी! चार के खिलाफ केस दर्ज 

ब्यूरो रिपोर्ट; काशीपुर में एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, ममिया ससुर पर दुष्कर्म करने, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम भीमनगर निवासी एक विवाहिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा उसकी पहली शादी टूट गई है।

उसने बीती 12 अक्तूबर को सक्षम चौधरी पुत्र सतेंद्र चौधरी के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद पति सक्षम और ममिया ससुर विपुल कुमार उसका मानसिक शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है सक्षम आये दिन अपने दोस्तों के साथ घर में शराब पीता था। उसके दोस्तों के साथ गलत काम करने को मजबूर करता था।  कहा विरोध करने पर सक्षम, ससुर सतेंद्र चौधरी, ममिया ससुर और उसकी पत्नी प्रियंका उसके साथ मारपीट करती थी। उसकी मर्जी के बिना सक्षम और उसके दोस्तों ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाये।

इस दौरान विपुल ने उसकी अश्लील वीडियो क्लीप भी बना ली। आरोप है इन लोगों ने यूपी में उसके खिलाफ कई झूठे केस दर्ज करवा दिये हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सक्षम चौधरी, ससुर सतेंद्र चौधरी, गंगापुर गौंसाई निवासी विपुल कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 323 आईपीसी में नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पति से मिले रुपये भी हड़पने का आरोप

विवाहिता ने कहा है उसके पहले पति से एक बेटा है। तीन अक्तूबर 2018 में पूर्व पति से भरण-पोषण के लिये उसे नौ लाख रुपये मिले थे। आरोप है ससुरालियों ने उससे लाखों रुपये ले लिए हैं। मार्च 2021 में उससे दो लाख रुपये और लिये गए। कहा आरोपी वीडियो क्लीपिंग वायरल करने, उसके बेटे को जान से मारने और माता-पिता को झूठे केस में फंसाने के नाम पर उसे डरा धमकाकर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *