ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आल्हा के माध्यम से शहीदों को किया गया याद

लालगंज रायबरेली से उमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट: लालगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर मे भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा दिये गये निर्देस के तहत नेहरू युवा केन्द्र रायबरेली के संयोजन मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम मे जिला युवा अधिकारी गोकेस पाण्डेय,नमामि गंगे परियोजना अधिकारी संजय चैरसिया,सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय,कैलास बाजपेयी,सुरेन्द्र गुप्ता,रविनन्दन सिंह चैहान,रज्जन गुप्ता,सुसील शुक्ला,अजय पाण्डेय,मंटू बाजपेयी सहित श्रोतागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन गौरव बाजपेयी एवं अनुभव मिश्रा के द्वारा किया गया।पहलवानी आल्हा मंडल के मुखिया आल्हा सम्राट रामरथ पाण्डेय ने वीर रस का आल्हा प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाये गये अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे आल्हा सम्राट रामरथ पाण्डेय ने भारत के शहीद हुये वीरों पर भी आल्हा प्रस्तुत किया।
शहीदों की प्रस्तुति पर हुये आल्हा गायन से श्रोतागण भाव विभोर हो गये है।इस मौके पर सोनू शुक्ला,अजय प्रताप सिंह,पवन द्विवेदी,अतुल त्रिपाठी,पंकज कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *