ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

संत निरंकारी मिशन ने छावनी परिषद लंढौर में किया पौधा रोपण

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में आजादी के 75वें स्वाधीनता दिवस पर हर शहर में 75 वृक्ष लगाने का निर्णण लिया था, जिसके तहत छावनी परिषद में 100 से अधिक पौधे लगाये गये। जिसमें बांज, देवदार, पापड़ी आदि है।

इस मौके पर संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि पूरे देश में संत निरंकारी मिशन इस समय पूरे देश में 288 स्थानों पर वृक्षा रोपण कार्य कर रहा है। जिसके तहत मसूरी में भी वृक्षारोपण किया गया। संत निरंकारी मिशन मसूरी के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि सबसे पहले दिल्ली मुख्यालय में माता सुदीक्षा जी महाराज ने पौधा रोपा व उसके बाद पूरे भारत में यह कार्यक्रम शुरू किया गया।

हालांकि माता जी मसूरी में ही प्रवास पर है लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर वह दिल्ली मिशन मुख्यालय गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे देश में करीब साढे सात सौ स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मसूरी जोन जिसमें उत्तराखंड के पांच जिले हैं उसमें 18 स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून शामिल हैं। सभी जगह पौधा रोपण किया जा रहा है। उन्होंने वृ़क्षारोपण के लिए स्थान देने पर छावनी परिषद, पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद व पुष्पा पडियार का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इन पौधों की तीन साल तक मिशन के स्वयं सेवक देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर 100 पौधे लगाये गये। इसके बाद अन्य स्थान भी देखा जा रहा है जहां वृक्षारोपण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पौधा रोपण में मिशन के स्वयंसेवकों ने कड़ी मेहनत की व झाड़ियां काटी उसके बाद गढ्ढे खोदकर पौधा रोपण के लिए स्थान तैयार किया। उन्होंने कहा कि मसूरी संत निरंकारी मिशन का ग्रीष्म कालीन मुख्यालय भी है इस लिए यहां विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मौके पर सविंदर कौर, सुमित कंसल सहित मिशन के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *