ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

शर्मनाक: पिता ने ही मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट अल्मोड़ा: एक और जहां पिता और बेटी का रिश्ता पवित्र होता है, यह दिल का रिश्ता होता है , इस रिश्ते में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता, लेकिन यहां तो रक्षक ही भक्षक बन गया। अल्मोड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया जहां पिता ने इस रिश्ते की मर्यादाओं की सीमा पार करते हुए इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। जी हां अल्मोड़ा में अपनी 7 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म करने की एक शर्मनाक घटना शुक्रवार को जिले में सामने आई है।
जहां मासूम बच्ची ने अपने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के मेडिकल के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसके पति ने उसे पीट दिया। किसी तरह उसने जंगल में भागकर जान बचाई। जब वह वापस घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है।
महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से पुलिस को मिली सूचना
अल्मोड़ा तहसील के एक राजस्व क्षेत्र से शुक्रवार सुबह आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के माध्यम से क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक बलवंत नाथ को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। पीड़ित बच्ची को महिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। सूचना पर राजस्व और रेगुलर महिला पुलिस अल्मोड़ा के महिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया गया। 
क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी, जिसके बाद राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच समेत अन्य कार्यवाही की गई। दोनों पुलिस मिलकर आरोपी को तलाशने में जुटीं, शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। -सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम अल्मोड़ा
बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर पीड़ित बच्ची के पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार देर शाम दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अरुण कुमार, कोतवाल, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *