ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

टिहरी: नाइजीरिया में जबर सिंह का आकस्मिक निधन! शव को लाने मेंं असमर्थ परिजन

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुख भरी खबर सामने आ रही है, जहां टिहरी जिले के थौलधार ब्लाक के कंदीसौड़ निवासी जबर सिंह के पार्थिव शरीर को नाइजीरिया से भारत वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री एस जय शंकर से अनुरोध किया है।
आपको बता दें कि जबर सिंह नाइजीरिया स्थित ताज रेस्टोरेंट में काम में करते थे। 24 अगस्त की रात को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। जबर सिह के परिजनों ने पार्थिव शरीर अपने गाँव लाने के लिए नाइजीरिया सरकार से सम्पर्क किया, लेकिन वहां की सरकार नेपार्थिव शरीर को भारत भेजने में असमर्थता व्यक्त कर दी गई।
जबर सिंह के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे स्वयं के संसाधनों से जबर सिंह का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने में असमर्थ है। इस बात का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के विदेश मंत्री से अनुरोध करते हुए इस मामले की गम्भीरता को ध्यान में
रखते हुए शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर जबर सिंह के पार्थिव शरीर भारत वापस लाये जाने हेतु केन्द्र सरकार से आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय से इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को सकारात्मक अश्वासन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *