ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

देहरादून: स्कूल संचालक ने स्कूल में मासूम को बनाया हवस का शिकार! गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: विद्यालय वह स्थान है, जहाँ शिक्षा ग्रहण की जाती है। “विद्यालय एक ऐसी संस्था है, जहाँ बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक गुणों का विकास होता है। वहीं विद्यालय को कुछ शिक्षक छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

जहां दून को शिक्षा हब के नाम से पहचाना जाता है। देशभर से बच्चे यहां पढ़ने आते हैं वहीं कुछ स्कूल के लोग राजधानी की साख को नुकसान पहुंचा रही है। जिस विद्या के मंदिर में बच्चे पढ़ने आते हैं वहीं वह सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही शर्मसार करता मामला देहरादून के बोर्डिंग स्कूल से सामने आया है। यहां स्कूल संचालक ने स्कूल में 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया है।

घटना की जानकारी पीड़ित मासूम की मां ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है यहां एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है।

बता दें कि जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में एक 12 साल की बच्ची भी पढ़ती है जिसके साथ स्कूल में ही उसके संचालक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। घटना की सूचना बच्ची की मां ने रविवार को पुलिस को दी।

गौर हो बच्ची की मां ने बताया की मेरी बेटी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *