ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

मसूरी: भाजपा स्वास्थ्य स्वयं सेवको की बैठक में दी ये जानकारी

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट: भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वंय सेवक अभियान के तहत बैठक की गई जिसमें मसूरी मंडल के स्वास्थ्य स्वंय सेवक मौजूद रहे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी एवं संयोजक स्वास्थ्य स्वयं सेवक मसूरी मंडल धनश्याम नेगी ने स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को जरूरी बातें विस्तार से बताई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों समय समय पर दी जाती है। इसी कड़ी में कोरोना काल व आगामी समय में विधानसभा के चुनावों को देखते हुए भाजपा ने हर बूथ पर एक पुरूष व एक महिला कार्यकर्ता को स्वास्थ्य स्वयंसेवक की जिम्मेदारी दी है। जिनका जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई ताकि वह समय आने पर लोगों की मदद कर सकें। उन्हें कोरोना सहित अन्य रोगों की जानकारी दी गई व व समाज में जाकर सेवा करने को कहा गया।
साथ ही उनको सरकारी स्वास्थ्य सेवा में जुड़े लोगों के नंबंर दिए जायेगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवा भी ले सकें। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे देश में हर बूथ पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाये जा रहे है जिसके तहत पूरे प्रदेश में 25 हजार से अधिक व मसूरी के सभी 66 बूथों में स्वास्थ्य स्वंयसेवक बनाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि इसका उददेश्य अगर आगामी समय में कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उसमें यह स्वयं सेवक पीड़ित व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कड़ी का कार्य करेंगे व पीडितों की हर सभव सेवा करेंगे चाहे उन्हें दवाओं की जरूरत हो या अस्पताल में भर्ती कराना है या अन्य कोई जरूरत होगी तो उसमें सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस मौके पर भाजयुमों के अध्यक्ष अमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भाजपा महिला जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, मसूरी मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, नीति शर्मा, प्रोमिला नेगी, नर्मदा नेगी, चंद्रकला सयाना, कमला थपलियाल, मंजूू, गुडडी देवी, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, त्रिलोक राणा, बिजेंद्र भंडारी, राकेश ठाकुर, सुंदर सिंह पंवार, आशीष जोशी, रमेश खंडूरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *