आज देहरादून में मिले पांच संक्रमित! एक्टिव केस 401

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार में काफी कम आई है. शुक्रवार तीन अगस्त को प्रदेश में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। वहीं 40 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में एक्टिव केसों (जिनका इलाज चल रहा है) की संख्या भी घटकर 401 पर पहुंच गई है।
प्रदेश में अभीतक 3,42,553 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें से 3,28,7735 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं प्रदेश में अबतक 7,370 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 95.97% है. वहीं सैंपल पॉजिटिविटी दर 0.13% है। हालांकि डेथ रेट 2.15% है।

आज 13 अगस्त का आंकड़ा: प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देहरादून में मिले हैं। आज शाम 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में संक्रमित उम्र का आंकड़ा 27 नए मामले सामने आए।
आपको बता दें कि बागेश्वर में सर्वाधिक पॉजिटिव 7 केस सामने आए। देहरादून में आज पांच पॉजिटिव मिले हैं। चमोली और हरिद्वार में  के चार-चार पाजिटिव मिले हैं। पिथौरागढ़ में तीन पाजिटिव मिले हैं। रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में आज दो-दो पाजिटिव मिले हैं।
अल्मोड़ा चंपावत नैनीताल पौड़ी गढ़वाल टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में आज एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं आज प्रदेश में एक कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *