ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी बड़ी खबर! इन दो का होगा प्रमोशन

देहरादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। देवभूमि को आज बागियों की नाराजगी से देहरादून से दिल्ली तक सुर्ख़ियों मेंजुड़ी सुगबुगाहट के बीच एक और मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार युवा चेहरा मिल गया है। राज्य के उधमसिंहनगर जनपद में सीमांत नामक विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली।

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री यानी पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली गई। इस दौरान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित राजभवन परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के तकरीबन तमाम विधायक और वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ सुबह के अंदर बतौर कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज,डॉ हरक सिंह रावत,बंशीधर भगत,यशपाल आर्य बिशन सिंह चुफाल,सुबोध उनियाल,डॉ अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धन सिंह रावत,रेखा आर्य और स्वामी यतीश्नवरानंद ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

वहीं शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। रेखा आर्य और धन सिंह रावत का प्रमोशन होगा। धामी कैबिनेट में बनाए जा सकते हैं मंत्री। पिछली दो कैबिनेट में राज्य मंत्री थे दोनों विधायक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *