देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। उत्तराखंड सीएम ने 17 प्रतिशत पर फ्रीज किये गए महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देेय होगा। मंहगाई भत्ता 1 सितंबर 2021 से देय होगा। उत्तराखंड सीएम ने कहा कि महंगाई भत्ते के साथ एरियर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि लगभग 1 लाख 50 हजार पेंशनर को भी इसका लाभ मिलेगा।