ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

उत्तराखंड: पुलिस चौकी में खूनी संघर्ष! बना जंग का मैदान, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट ऊधमसिंह नगर: यूँ तो उत्तराखंड पुलिस हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती है। उत्तराखंड पुलिस जनता की सेवा को सदैव तत्पर रहते हैं। समय समय पर पुलिस अच्छा कार्य का परिचय देते हुए अपनी ईमानदारी की मिसाल कायम करते हैं।

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड पुलिस देश में नाम रोशन कर रही है। गौर हो कि कुछ ऐसे अपराधी भी हैं जो पुलिस से बेखौफ हैं और पुलिस के सामने भी वारदात को अंजाम देने से गुरेज नहीं करते।

दरअसल ऐसा ही मामला रुद्रपुर से सामने आया है।जहां आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी देखते ही देखते जंग का मैदान बन गई। जी हां दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक घटना रुद्रपुर के इंदिरा नगर कॉलोनी की है। यहां बीती देर रात कमीशन के पैसों के लिए इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी तीन लोग सागर अरोड़ा के घर गए हुए थे। जहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

बता दें पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष शिकायत लेकर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा, जहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच संघर्ष इतना बढ़ गया कि पुलिस चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *