ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

वार्ड 41 भगवानपुर में हर बृहस्पतिवार को लगाया जाता है जनता दरबार

रिपोर्ट मुकेश कुमार: वार्ड 41 भगवानपुर में हर बृहस्पतिवार को वार्ड के पार्षद चंद्र प्रकाश द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें वह वार्ड की लोगों की समस्याएं सुनते हैं, जैसे कि किसी की वृद्धावस्था, विधवावस्ता, विकलांग पेंशन लगाना हो, राशन कार्ड संबंधी, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र संबंधित, सरकार की विभिन्न योजनाओं को अपने जनता दरबार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं, पूर्व में जब ग्राम पंचायत थे, जिसे लगभग 8 वर्षो से लगातार हर बृहस्पतिवार को जनता दरबार लगाते चले आ रहे हैं।

आज के जनता दरबार में पार्षद द्वारा जिला बाल विकास कल्याण समिति सदस्य शेखर संगीता राव,जिला विधिक प्राधिकरण सेवा से वी.एल.वी. उमा भंडारी व आगनबाड़ी कार्यकर्ती तुलसी आर्या, को बुलाया था, जिनके माध्यम से वार्ड के पार्षद चंद्र प्रकाश द्वारा करोना महामारी के कारण परिवार में लोगों की मृत्यु हुई है।

2020 से जिन लोगों के परिवार में कमाऊ व्यक्ति की मृत्यु हुई है, ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा वात्सल्य योजना चलाई जा रही है। आज इस जनता दरबार के माध्यम से बाल विकास कल्याण समिति के सहयोग से कई योजना कई पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया गया! इसमें जनता दरबार में पहुंचकर अधिक से लोगों ने पहुंचकर कई कार्य करवाएं, वह कई कार्यों के लिए माननीय विधायक, नगर निगम के लिए प्रस्ताव तैयार किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *