ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

महिला ने फैक्ट्री सुपरवाइजर पर लगाया रेप और अभद्रता का आरोप

महिला ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर लगाया दुष्कर्म और अभद्रता का आरोप
हरिद्वार। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर दुष्कर्म व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सिडकुल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी सदर डॉक्टर विशाखा अशोक ने बताया कि मंगलौर निवासी एक युवती ने सुपरवाइजर हिमांशु सिंह निवासी अटरिया गोपालपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल पर उसके साथ दुष्कर्म व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
महिला मगलौर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है जो की सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले कंपनी के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते मार्च के महीने में हिमांशु ने अपना जन्मदिन बताकर धोखे से उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के विरोध करने पर हिमांशु ने शादी का आश्वासन दिया और फिर लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। कुछ दिन पहले महिला ने हिमांशु को शादी के लिए कहा तो उसने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी। सिडकुल थानाध्यक्ष एल. एस. बुटोला ने बताया की महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *