वन अपराधियों पर तराई पूर्वी वन प्रभाग का शिकंजा! अपराधियों में मचा हड़कंप
रिपोर्ट संदीप पांडेय: रनसाली रेंज तराई पूर्वी वन प्रभाग की। कार्यवाही से वन अपराधियों में हड़कंप मच गया है। आज 25 अगस्त को रेंज अपराध 13 में वांछित शातिर अभियुक्त छिन्दर सि्ह s/o दर्शन सिंह निवासी पहसैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय खटीमा में पेश कराया गया।
जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। ज्ञातव्य है कि 20 /8/2021 को मलकीत सिंह s/o इकबाल सिंह निवासी पहसैनी को जेल भेजा गया था। छिन्दर सिंह इसी अपराध के साथ साथ अन्य 8 वन अपराधों का वांछित अभियुक्त था।
गौरतलब है कि छिन्दर सिंह s/o दर्शन सिंह रनसाली रेंज का हिस्टरीशीटर अभियुक्त है व सन् 2006 से 2021 तक इसके विरुद्ध 9 मुकदमे दर्ज हैं। आज तक यह कानून के शिकंजे से बाहर था। पहली बार यह पकड़ में आया है। संगठित अपराध का मुख्य सरगना इदका पिता दर्शन सिंह s/o भगवान सिंह व भाई गुरमेज सिंह s/o दर्शन सिंह अभी भी घर से फ़रार हैं व भगौड़े बन फिर रहे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी रनसाली प्रदीप धौलाखण्डी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी त० पू० वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार के निर्देशन में वन अपराधों पर लगाम कसी जा रही है व वन अपराध में शामिल किसी भी अभियुक्त को नहीं बख्शा जाएगा।
इस दौरान वन टीम में सर्व कूनाल बिष्ट उप राजिक राकेश पन्त वन दरोगा, गजेन्द्र बिष्ट, भूपाल सिंह ,गोविंद सिंह कोरंगा, लाल सिंह नेगी वन बीट अधिकारी ,विनोद मेहता आदि शामिल थे।