ख़बर इंडिया

जीशान आलम एडवोकेट ने अखिलेश यादव को संविधान की प्रति भेंट की

Riport: Shagufta Naz: बिजनौर के युवा समाजवादी पार्टी नेता जीशान आलम एडवोकेट ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी एक प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव से मुलाकात कर आगामी 2022 की विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए अखिलेश यादव को संविधान की प्रति भेंट की। साथ ही संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। 

हम आपको बता दें कि बिजनौर की राजनीति में तेजी से उभरते हुए युवा नेता जीशान आलम समय-समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले दिशा निर्देश को वह जन जन तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत में लगे रहते हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए. कल्याणकारी कार्यों यह महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को बताते हुए आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार क्षेत्रवासियों से आह्वान कर रहे हैं। 

जीशान अलाम ने कहा है कि मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता परेशान हो गई है। उत्तर प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों को याद कर रही है।

आगामी 2022 की विधानसभा चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश के रुके हुए विकास को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार ही दे सकती है। बढ़ती हुई बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है। इसलिए जनता मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंक समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *