अजब-गज़ब: देहरादून में यहाँ हरे भरे पेड़ों से सजी बस! आप भी देखिये

देहरादून: एक और जहां बसों में बैठकर सवारियां अपने कार्यरत्त स्थानों तक पहुंचती हैं। बस यात्रियों को अपनी पूरी सेवा देती है और पैसा कमा कर अपना पेट भर्ती है। तो वहीं सजी हुई सिटी बस में पेड़ उग आए हैं। 
जहां एक और जमीन में पेड़ पौधे उगाए जाते हैं। समय-समय पर रहते झाड़ियों को काट कर उस जगह को साफ भी किया जाता है। क्या आपने कभी बस में पेड़ पौधे उगते देखा है, नहीं तो देखिए पुलिस लाइन में खड़ी बस हरे भरे पेड़ों से सजी हुई है। राजधानी देहरादून से अजब गजब मामला सामने आ रहा है जी हां दून में सिटी बस में पेड़ उग गए हैं। 
हालांकि अब सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष ने मांग की। उन्होंने कहा कि इस बस को लेकर उचित कार्यवाही की जाए और जो दोषी अधिकारी हैैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि बस मालिक को न्याय दिलाया जाए।
बता दें कि, पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच 2019 में हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने सिटी बस को रिलीज नहीं किया है। जिससे सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष में आक्रोश देखा जा रहा है। इस पर सवाल खड़े करते हुए सिटी बस के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि पुलिस को वर्दी के लिहाज से संयम बना कर रखना चाहिए। जिसका पुलिस को ज्ञान नहीं है। उस पर पुलिस को ज्ञान नहीं बांटना चाहिए। जिसमें पुलिस को चालान काटने का अधिकार नहीं है।
उन धाराओं में पुलिस प्रशासन चालान काट रही है और मालिक का शोषण करके उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया। जब सिटी बस के मालिक द्वारा यूनियन को आग्रह किया गया कि वह उनकी मदद करें। तब उनके द्वारा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को इसकी शिकायत की। बरहाल सिटी बस के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल में काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *