ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

राजनीति: क्या 2022 में दोहराया जाएगा इतिहास! पढ़िए विस्तार से

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने नेताओं को एकजुट करने में लगी हुई है। तो वहीं भाजपा का उत्तराखंड दौरा जारी है।
आपको बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 2017 में हरिद्वार दौरा पार्टी के लिए हरिद्वार की राजनीति में ऐतिहासिक रहा था। 2017 में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरिद्वार दौरा भाजपा के लिए लक्की साबित हुआ था। परिवर्तन यात्राओं के अंतर्गत हरिद्वार जनपद के वे प्रभारी बनाए गए थे।
आपको बता दें कि उस वक्त जब जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा था। जगत प्रकाश नड्डा का वह दौरा काफी असरदार साबित हुआ था। दरअसल प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और हरिद्वार में भाजपा ने 8 सीट जीत कर कामयाबी हासिल की थी।
आपको बता दें कि नड्डा के उत्तराखंड के नेताओं से बहुत करीबी रिश्ते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वे और भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। हरिद्वार के कई लोग सीधा नड्डा के संपर्क में है।   
गत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता से प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद किया जाए। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारी जिले में प्रवास करें। जिले के मंडल व मंडल लके शक्ति केंद्रों में प्रवास कार्यक्रम बनाए। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद में हमारे पास कार्यों की तथ्यपरक जानकारी हो। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के नेता चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने का काम करे। कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नाराज नहीं होना चाहिए। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। साथ ही कहा कि अच्छा काम कैसे करें, इसे लेकर मार्गदर्शन किया जाए। जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर संवाद व प्रवास कार्यक्रम करने पर जोर दिया। 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनने के साथ ही कहा कि सरकार जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मद्देनजर विभिन्न व्यावसायियों से जुड़े लोग, स्वास्थ्य कर्मी  के लिए आर्थिक पैकेज घोषित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
गौर हो कि उत्तराखंड की राजनीति में भी एक दूसरे के प्रति नाराजगी रहती है। एक पार्टी दूसरी पार्टी को किसी ना किसी बात को लेकर नाराज कर ही देती है। तो वहीं भाजपा पार्टियों में भी एक दूसरे के प्रति अंदरूनी कलह कहीं ना कहीं सामने आ ही जाती है, लेकिन राजनीति में यह सब आम बात है। पार्टियों में रूठना मनाना तो चलता ही रहता है।
हालांकि चुनाव जीतने के लिए भाजपा पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की आवश्यकता है। तभी वह बहुमत प्रचंड की सरकार बनाने में कामयाबी हासिल कर पाएगी। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि आखिर राजनीति में कब कौन सा रंग आ जाए??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *