ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून दौरा टला

देहरादून शगुफ्ता परवीन की रिपोर्ट: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन ने कसरत शुरू कर दी है. आलाकमान द्वारा प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई। उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आई है। जी हां जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून आने वाले थे लेकिन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का देहरादून दौरा टल गया है।

यह भी पढ़ें: आज होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे! नाम लगभग तय: सूत्र 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तराखंड में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार रणनीति बना रही है. कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में बीजेपी उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व देकर पहाड़ की जनता को साधने की कोशिश कर सकती है।

बीते दिनों उत्तराखंड में महज 4 महीने के भीतर दो बार नेतृत्व परिवर्तन हुआ। मार्च में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से अचानक इस्तीफा ले लिया गया। उनकी जगह तीरथ सिंह रावत सीएम बनाए गए। अब तीरथ की जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई है। जाहिर है प्रदेश सरकार में बार-बार बार परिवर्तन से फजीहत हुई है। 

यह भी पढ़ें: आज होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार! मंत्रिमंडल में शामिल होंगे नए चेहरे! नाम लगभग तय: सूत्र 

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी संगठन की विभिन्न बैठकों में भाग लेना था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेना था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून का यह दौरा व्यवस्था के चलते टल गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अब जुुलाई माह के अंत मेें देहरादून दौरे पर आ सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *