ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

लालकुआं में भाजपा युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी गठित! नई कार्यकारिणी घोषित, पढ़िए… 

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: लालकुआ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा नेता कुन्दन सुप्याल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। यहां लालकुआ भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने अपनी युवा मोर्चा नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इधर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लालकुआ मंडल की कार्यकारिणी गठित करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपेक्ष में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।

कार्यकारिणी में युवाओं को पार्टी में पद दिये गये हैं। वही नवनियुक्त युवा मोर्चा के महामंत्री कुन्दन सुप्याल ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे। वही कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर वरूण डोगरा और विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर शिव शक्ति, मंत्री पद पर रोहन प्रकाश,अवनीश पाडे,रोहित पाडे, रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी परमांशु श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी रवि अनेजा सोशल मीडिया प्रभारी लाल सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपे गए।
वही बॉर्बी संभल ने कहा कि युवा मोर्चा त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान का नाम हैं। युवाओं को मार्गदर्शन और सही राह दिखाना मोर्चा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *