ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

उत्तराखंड में बनेगा BJP का नया राज्य मुख्यालय

देहारादून से शगुफता परवीन की रिपोर्ट: उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का नया राज्य मुख्यालय बनाया जाएगा। आपको बता दें कि देहारादून में 12,320 वर्ग मीटर के भूखंड पर यह मुख्यालय तैयार किया जाएगा।

दरअसल मास्टर प्लान 2025 के तहत भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय तैयार किया जाएगा। इस भवन में 500 लोगो के बैठने की क्षमता होगी। आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नए कार्यालय का भूमि पूजन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *