ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

युवा नेता तरुण कुमार को सौंपी कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कालाढूंगी से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक में काग्रेंस एससी विभाग कि एक बैठक काग्रेंस एससी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष तरुण कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा नेता तरुण कुमार को कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

वही इस दौरान जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने कहा उनके द्वारा जिले में लगतार संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

खाद्य सामग्री दुगने दामों में बिक रही है, युवा बेरोजगार है, और केन्द्र कि भाजपा सरकार है कि काम की जगह अपने मुख्यमंत्री बदलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आना तय है इसके लिए अभी से एससी विभाग के कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने एंव चुनाव में काग्रेंस को विजयी बनने का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि आगमी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन ब्लॉक स्तर से नगरीय क्षेत्रों में प्रदेश में मजबूती के साथ अपना काम कर रहा है। अनुसूचित जाति के लोग तेजी से कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *