ख़बर इंडियाख़बर उत्तराखंड

फोकस: नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया का इंतजार! टटोल चुके मन

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सीएम का चेहरा घोषित होने की चर्चा इन दिनों बाजार को गरम कर रही है। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद हाईकमान मुख्यमंत्री तय करती है। कहा कि चुनाव सामुहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन का फैसला अब हाईकमान के पाले में हैं। उम्मीद की जा रही है कि पंजाब में पिछले कई दिन जारी सीएम अमरेंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू का विवाद का सुलटने के बाद उत्तराखंड पर भी फैसला हो जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस विधायक दल और कोर्डिनेशन कमेटी हाईकमान को अधिकार लेने के लिए अधिकृत कर चुका है। अब हाईकमान जो फैसला लेगा वो सभी को स्वीकार्य होगा। उम्मीद की जा रही है जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया कुछ ज्यादा ही खिंच गई है। बीते महीने 26 जून से दिल्ली में इसकी शुरूआत हुई थी आज 17 जुलाई को कोई फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों ने अनुसार नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल बारी बारी से सभी का मन टटोल चुके हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ दो बार अलग अलग बात भी हो चुकी है। अब केवल निर्णय भर आना है। वहीं दूसरी ओर,  कांग्रेस ने सरकार और भाजपा पर देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूरे प्रदेश को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कांग्रेस को दो टूक कहना है कि वो सत्ता में आने पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *